Bakwas News

मधुश्रवां में श्री शनि देव महाराज के नवनिर्मित मंदिर का पांच दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा सह महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

अरवल जिले के कलेर प्रखंड अंतर्गत मेहंदिया थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक महर्षि चमन ऋषि के तपोभूमि मधुश्रवां में श्री शनि देव महाराज के नवनिर्मित मंदिर का पांच दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा सह महायज्ञ को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर घाट के चारों तरफ भ्रमण कराया गया| जहां प्रधान आचार्य धर्मदत्त जी के द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 250 कलशों में जलाभरण किया गया। जिसके बाद यात्रा में शामिल श्रद्धालु मधुश्रवां घाट के चारों तरफ परिभ्रमण करते हुए वापस यज्ञ मंडप पहुंचे। यहां विधि विधान के साथ कलशों का मंडप प्रवेश कराया गया। शनिदेव मंदिर के पुजारी अंकुश गिरी ने बताया अनुष्ठान के पहले दिन 24 घंटा अखंड संकीर्तन के साथ शुभारंभ किया गया | दुसरे दिन कलश यात्रा के बाद मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन तथा संध्या आरती का आयोजन किया गया है।साथ ही रात्रि में प्रवचन का आयोजन किया गया है इस अवसर पर 1008 श्री हरे राम जी महाराज के मुखाबिंदु से प्रवचन आयोजन किया जायेगा| तीसरे दिन वेदी पूजन ,चौथे दिन शनि देव महाराज का प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा | पांचवें दिन पूर्णाहुति के अवसर पर समिति की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी ग्रहों में बलिष्ठ सूर्य पुत्र शनि महाराज की महिमा अरिष्ट कष्ट को शांति उपरांत उत्तम फल प्रदान करने वाला है। शनि की आराधना व पूजन से मनुष्य को किसी प्रकार का कष्ट नहीं हो सकता हैं|

कलश यात्रा में शामिल महिलाएं

 

धार्मिक जयकारों से गूंज रहा था इलाका पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर युवतियां व महिलाएं माथे पर कलश लिए नंगे पांव चल रही थीं। यात्रा के दौरान शामिल श्रद्धालुओं द्वारा धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो, जय शनि देव, हरहर महादेव आदि धार्मिक जयकारों से इलाका गुंजायमान हो रहा था। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर थिरक रहे थे। आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर समाजसेवी विक्रम सिंह, दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार ,भूतपूर्व सैनिक मनोज यादव, अरुण यादव, संतोष पाठक,कुंदन पाठक ,विकास कुमार, रवि कुमार के द्वारा अहम भूमिका निभाया जा रहा था | इधर मेहंदिया थाने की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के ख्याल से मधुश्रंवा में मौजूद थी।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment