Bakwas News

आमस के किसान की बेटी बनी मिलिट्री गैरिएसन इंजीनियर

आमस (गया)  धर्मेन्द्र कुमार सिंह 

गया जिले के आमस गांव निवासी प्रमोद सिंह की बड़ी पुत्री ध्रुवस्वामिनी मिलिट्री इंजीनियर सर्विस में गैरिएसन इंजीनियर बन माता पिता व प्रखंड का नाम रोशन की है। मां बेबी देवी व चचेरे भाई बड़े सिंह ने बताया कि कोलकाता के बिनागुड़ी में ज्वाइन की है। इसने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गांव से ही पूरी की थी। साइंस से ग्रेजुएट ध्रुवस्वामिनी शुरू से ही पढ़ाई में प्रखर थी। इसने बताया कि दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ की गई पढ़ाई कभी बेकार नहीं जाता।

 

कहा आज की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। इधर किसानी की कमाई से प्रमोद सिंह दो पुत्र व तीन पुत्रियों की पढ़ाई के साथ घर खर्चे चलाया करते हैं। इधर इसकी सफलता से परिजनों में बेहद खुशी है। इसकी सफलता पर चाचा विनोद सिंह, चाची कश्मीरा देवी, समाजसेवी पिंटू सिंह, विभूति रंजन, नंदकिशोर सिंह, गोपाल सिंह, सरपंच रामधार सिंह, पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह, शिक्षक अमित सिंह, जीतू सिंह आदि ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।

इन्होंने भी दी बधाई

प्रखंड प्रमुख लड्डन खां, थानेदार संजय कुमार, झरी मुखिया चांदनी सिंह, पैक्स अध्यक्ष दीपू सिंह, रामपुर मुखिया डब्लू पासवान, छोटू, गोलु सिंह, अनुज सिंह, राधेश्याम सिंह, श्रवण सिंह, मुखिया मनोज यादव, संतोष गुप्ता, चिंटू सिंह, सुनील सिंह उर्फ पप्पू सिंह, उपप्रमुख मंजू देवी, मुकेश गुप्ता, रौशन गुप्ता, अमरेंद्र कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने ध्रुवस्वमिनी को सफलता हासिल करने पर बधाई दी है।

 

Leave a Comment