चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित बिक्रमगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ गुरुवार को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया गया।
इस अवसर पर बिक्रमगंज बीसीओ अखिलेश्वर कुमार व बजरंगी राय ने शपथ ग्रहण तहत व्यापार मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह सहित कार्यकारिणी के सदस्य ललन प्रसाद चौरसिया, ओम प्रकाश सिंह, संजय कुमार सिंह, राहुल सिंह, राम बच्चन चौधरी, मीना देवी, अखिलेश कुमार सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
वहीं शपथ उपरांत अध्यक्ष ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वह हमेशा व्यापारियों के हित में कार्य करते हुए व्यापारियों को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। साथ ही साथ बिक्रमगंज और संझौली प्रखंड के किसान हित में कार्य करते रहेंगे।
मौके पर कार्यपालक सहायक असगर अली, भाजपा प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ महामंत्री डॉ० मनीष रंजन, पहाड़ सिंह, विनोद सिंह, नागेश्वर सिंह, संजय सिंह, नथुनी सिंह, भूलेटन सिंह, गुडु सिंह, कृपा सिंह, पिंटू सिंह, धनजी सिंह, सुनील सिंह, वरुण सिंह, सरोज सिंह, बब सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद बिक्रमगंज विकास उर्फ सरसठ सिंह, चिंटू सिंह, रिंकू सिंह, हरेंद्र हरियाली, मनमोहन तिवारी, बलवंत सिंह, विवेक कुमार सहित सैकड़ों किसान व व्यापारी उपस्थित थें।