Bakwas News

खलिहान में आग लगने से पशु चारा जलकर खाक, हजारों का हुआ नुकसान

कुर्था थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव में असामाजिक तत्वों ने खलिहान में रखे पुआल में आग लगा दी। अगजनी से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

 

सिकरिया गांव निवासी श्याम नंदन सिंह, अंबिका सिंह, रामप्रवेश सिंह,ललन सिंह समेत कई किसानों का धान मशीन के द्वारा पिटाई कर पुआल खलिहान में ही रखा हुआ था। रात्रि में अज्ञात लोगों ने पुआल मे आग लगा दी। आग की लपटें देख ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे तब तक आग पूरे पुआल को अपने आगोश में लिया था और धू-धू कर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment