Bakwas News

अपनी मांगों के समर्थन में सेविकाओं ने किया प्रदर्शन

करपी,अरवल।  आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं के द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष  प्रदर्शन किया गया। आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघर्ष समिति के द्वारा हड़ताल के 71वें दिन सेविकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में जोरदार आवाज बुलंद की। बाल विकास परियोजना कार्यालय के प्रवेश द्वार पर शुक्रवार को सेविकाओं के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करती हुई वक्ताओं ने कहीं कि सेविका सहायिका के द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में लगातार आंदोलन किया जा रहा है।

 

इस बीच अधिकारियों के द्वारा सेविकाओं को डराने धमकाने का काम किया जा रहा है तथा चयन मुक्ति का भय दिखाया जा रहा है। इस परियोजना से कुछ सेविकाओं को चयन मुक्त किया गया है ।लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं हैं। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी हड़ताल चलता रहेगा। सेविका- सहायिकाओं की मांग पूरी तरह जायज है। सभी सेविकाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में पटना में विधानसभा का घेराव भी किया। पुलिस एवं प्रशासन के प्रकोप का शिकार भी बनी। इसके बाद भी आज आंदोलन पर डटी हुई है।

 

पदाधिकारी के द्वारा डरा धमकाकर इस आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा कभी संभव नहीं होगा। वक्ताओं ने जो सेविकाएं हड़ताल से वापस लौटी हैं उनसे पुनः हड़ताल में वापस लौटने की अपील की तथा कहा कि यह निर्णायक लड़ाई है। इस लड़ाई को मिलजुलकर हम लोग लड़ेंगे और अपना अधिकार लेकर रहेंगे।

 

सरकार को चयन मुक्त सेविकाओं को चयन मुक्त रद्द करना ही होगा। प्रदर्शन कर रही सेविकाओं को पूनम देवी, नीलम देवी, सीमा देवी समेत कई लोगों ने संबोधित किया।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment