Bakwas News

विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी

करपी,अरवल। प्रखंड क्षेत्र में 7 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर कनीय अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि फाल्ट हो जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है।

 

फाल्ट को पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पता लगते ही इसे दूर कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उधर लगातार 7 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नल जल योजना के तहत पेय जल की सप्लाई भी बाधित हुई है। लोगों को मोबाइल चार्ज करने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। खजूरी पावर सबस्टेशन में कार्य करने वाले बिजली मिस्त्री निशांत कुमार ने बताया कि कोचहासा लाइन में फॉल्ट है जिसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment