Bakwas News

पत्रकार संतोष सिंह के निधन पर लोगों ने किया शोक व्यक्त, पत्रकारों में मायूसी

अरवल। पत्रकार संतोष सिंह की आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत के साथ-साथ लोगों में मायूसी का माहौल कायम हो गया है मालूम हो कि पत्रकार संतोष सिंह पूर्व में कई समाचार पत्रों से जुड़कर समाचार संकलन करने का कार्य करते आ रहे थे। इधर कुछ दिनों से पारिवारिक कार्य के कारण व्यस्त रहने के कारण समाचार संकलन करने का कार्य नहीं कर रहे थे।

 

लेकिन, पत्रकारों की समस्या के समाधान की दिशा में सदैव तत्पर रहकर आवाज बुलंद करने में कभी भी पीछे नहीं रहे आज सुबह अचानक उनकी तबीयत जिले के वक्तारी गांव में अपने आवास पर तबीयत अचानक खराब हो गई इलाज के लिए अस्पताल आने के दौरान रास्ते में ही हमेशा हमेशा के लिए दम तोड़ दिया इसके बाद उनकी मृत्यु की खबर सनसनी की तरह जिले में फैल गई निधन की सूचना पाकर पत्रकार संगठन के नेता राजनीतिक दल के नेता सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा गहरी संवेदना व्यक्त की गई।

 

संवेदना व्यक्त करने वालों में नेशनलिस्ट यूनियन का जर्नलिस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार जिला अध्यक्ष आकाशवाणी संवाददाता चंद्रभूषण कुमार संयोजक भुवनेश्वर कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार अमर कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सोनी महेंद्र कुमार विनय कुमार सिंह अनिरुद्ध श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह कुंदन कुमार निशांत मिश्रा रंजन कुमार के अलावे अन्य पत्रकार शामिल है।

 

जबकि राजनीतिक दल के नेताओं में रविंद्र कनौजिया पीयूष शर्मा धर्मेंद्र तिवारी संजय शर्मा समाजसेवी सुधीर शर्मा मुखिया संघ प्रदेश संयोजक अभिषेक रंजन बटेर सिंह बागेरी सिंह अजय शर्मा के अलावे दर्जनो राजनीतिक दल के कार्यकर्ता समाजसेवी और पत्रकार शामिल हैं।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment