अरवल। जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा जिले के गाँधी मैदान में नवनिर्मित व्यायाम शला का उद्घाटन रिबन काटकर किया गया। भारत के पहले प्रधानमंत्री पं0 जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाते हुए व्यायाम शला में जवाहरलाल नेहरू के फोटे पर जिला पदाधिकारी द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर नमन किया गया।
इसके साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा व्यायाम शला के सारे उपकरणों का अवलोकन किया गया एवं बच्चों के बीच इंडोर खेल प्रतियोगिता भी कराई गई। इसके बाद बाल दिवस के शुभ अवसर पर इंडोर स्टेडियम अरवल में बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से आये हुए प्रतिभागियों ने अपना प्रस्तुति जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रदान किया। कार्यक्रम के मौके पर जिला पदाधिकारी द्वारा सभी विद्यालयों से आये हुए छोटे बच्चों को चॉकलेट प्रदान करते हुए प्रोत्साहित किया गया।
व्यायाम शला के उद्घाटन के मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार झा उप विकास आयुक्त रविंद्र जिला खेल पदाधिकारी, विषेष कार्य पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।