Bakwas News

पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134वीं जन्म जयंती मनाया गया

अरवल। जिला कांग्रेस कमेटी अरवल द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 134 वीं जन्मजयंती जिला कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम अरवल में मनाया गया।

 

सबसे पहले पंडित नेहरू जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने किया, उपस्थित लोगों ने उन्हें महान राजनेता और कुशल प्रशासक बताते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

 

जिला अध्यक्ष डॉक्टर धनंजय शर्मा ने अपने संबोधन ने कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरू महान स्वतंत्रता सेनानी थे उन्होंने कई वर्ष अपने जीवन का अंग्रेजों के काल कोठरियों में गुजारे, महात्मा गांधी जी के साथ मिलकर अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए, इनके आंदोलन से उब कर अंग्रेज़ों ने हमारे देश को आजाद कर दिया. स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद स्वतंत्र भारत के वे पहले प्रधानमंत्री बने जिन्हें आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है।

 

अंग्रेजों ने भारत को आजाद करते समय भारत की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर अवस्था में छोड़ी थी, सारे कुछ लेकर भाग गए थे जिसे बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और सूझबूझ से पटरी पर लाने काम किया, बहुत सारे विकास का काम भारत में किया बहुत सारे उद्योग, कल कारखाने भी लगवाए, इसीलिए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है।

 

जयंती समारोह में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी ने कहा कि पं जवाहरलाल नेहरू देश को बिकास पथ पर तो ले ही गए साथ ही वे बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय थे बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर बुलाते थे. इसलिये उनके जन्म दिन को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

 

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, प्रोफेसर मदन यादव, अरुण कुमार भारती, लालमणि भारती, राम केवल पासवान, शौकत अली, भोलानाथ गोस्वामी, महेश यादव, मोहम्मद जावेद अख्तर, ताज मोहम्मद अंसारी भी उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment