Bakwas News

पांच सूत्री मांगों को लेकर सेविकाओं ने दिया धरना

बिक्रमगंज प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपनी पांच सूत्री को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया।

 

गौरतलब हो कि आंगनबाड़ी सेविका सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिये जाने, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार ग्रेच्युटी देने सहित अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर 9 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

 

हड़ताल के समर्थन में सोमवार को प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया। धरना स्थल पर संघ के उपाध्यक्ष रेखा देवी की अध्यक्षता में एक सभा की गई। जिसमें सेविकाओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जमकर आलोचना की। कहा कि जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती है तो हड़ताल जारी रहेगा।

 

धरना में संगीता देवी, भागमनी देवी, चिंता देवी, मनी देवी, पुष्पा देवी, लालती देवी, वैजयंती देवी, ज्योती देवी, आशा देवी, मंजू देवी, सीता देवी सहित कई सेविका शामिल थी।

Leave a Comment