Bakwas News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

अरवल । कुर्था पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को पटना से टेकारी जाने के क्रम में रविवार को कार्यकर्ताओं ने कुर्था शकुराबाद मोड़ पर माला पहनाकर भव्य स्वागत किया इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को आने वाला लोकसभा चुनाव में एक एक कार्यकर्ता अभी से ही छोटे-छोटे कस्बे मोहल्ले गांव में जाकर मिले और अपने समर्थकों को बताएं वहीं स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट की।

 

वहीं पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल कि बिहार में लोकसभा के कितने सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इसका फैसला दिसंबर में सभी दलों के साथ कांग्रेस की कोर्डिनेशन कमिटी की बैठक होगी उसके बाद फैसला हो जाएगा। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, प्रेम कुमार झूलन,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कुर्था रामविनय सिंह यादव,कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष मो. असलम अंसारी,वंशी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कैफ,राजद के वरिष्ठ नेता रामदीप यादव,प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान,उपप्रमुख अखिलेश यादव,पूर्व मुखिया जमालुद्दीन अंसारी,सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र शर्मा, लड्डू शर्मा,रंजन शर्मा,वीरेंद्र शर्मा,अमरेश यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment