अरवल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एंव भारत के दुसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मजयंती आज जिला कांग्रेस कार्यालय श्रीकृष्ण आश्रम में संयुक्त रूप से मनाया गया।
जयंती समारोह की अध्यक्षता उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के स्टेट डेलीगेट एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी ने कहा स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसात्मक आंदोलन के जरिए देश को आजाद कराने का काम किया उन्होंने असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह चलाया, दांडी यात्रा ने अंग्रेज़ों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया।
इसी तरह से आधुनिक भारत के निर्माण में पं जवाहरलाल नेहरू की अहम योगदान तो है ही लालबहादुर शास्त्री का भी योगदान कम नहीं रहा है. अल्प समय तक रहे भारत के प्रधानमंत्री शास्त्री जी एक कुशल प्रशासक थे वे सादगी के प्रतिमूर्ति थे।
दोनों महापुरुषों के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन दोनों को श्रद्धांजलि दिया गया. कार्यक्रम में प्रो मदन यादव, अरूण कुमार, संजय कुमार सिंहा, अरुण कुमार भारती, लालमणी भारती, शौकत अली, ठाकुर जी, मो जावेद अख्तर, दशरथ यादव सहीत अन्य लोग शामिल होकर श्रद्धांजलि दिए।