Bakwas News

स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम की सफलता हेतु रैली ‌

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’कार्यक्रम की सफलता हेतु शनिवार को सफाई कर्मियों ने बिक्रमगंज शहर में रैली निकला।

 

इसके अंतर्गत इन्होंने उक्त कार्यक्रम के लिए लोगों को जागृत किया और अपने आसपास के स्थान सहित वातावरण को स्वच्छता प्रदान करने का आग्रह किया।

 

कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 2 अक्टूबर को शहर के प्रत्येक वार्ड सहित स्थानीय तेंदूनी चौक पर स्वयं सहायता समूह के द्वारा सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक 1 घंटे का श्रमदान कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में सक्रिय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

 

कार्यपालक पदाधिकारी ने रैली के दौरान लोगों से आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। रैली में शामिल महिलाओं ने कहा कि स्वच्छता के लिए श्रमदान महादान है। नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सभी का साझा प्रयास होना चाहिए।

 

रैली में मुख्य रूप से सुनीता देवी, पूजा देवी, सीमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, ज्योति कुमारी, रीता देवी, सुषमा देवी, उर्मिला देवी, पूनम देवी, पार्वती देवी, प्रमिला देवी, इंदु देवी, शांति देवी, खुशबू कुमारी एवं प्रभा देवी सहित अन्य लोग शामिल थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment