बिक्रमगंज प्रखंड मुख्यालय पर कार्यालय में घुसकर उपमुखिया के पति ने बुधवार को कर्मियों के साथ मारपीट किया है।
इस संबंध में कर्मियों के बयान पर गुरुवार को स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि जोन्ही पंचायत के उपमुखिया पति मंगरू सिंह चार पांच लोगों के साथ आया और प्रखंड कार्यालय कक्ष में प्रवेश कर एक कर्मी के साथ मारपीट करने लगे। अन्य कर्मियों ने उसे बचाने के लिए पहुंचे तो उन लोगों के साथ भी मारपीट करने लगे।
इस तरह कार्यालय के सभी कर्मियों के साथ मारपीट किये। कर्मियों ने इसकी सूचना बीडीओ अमित प्रताप सिंह को दी। बीडीओ पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे तब तक सभी फरार हो गए थे। कर्मियों के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विगत कुछ ही दिन पूर्व प्रखंड प्रमुख पर भी जानलेवा हमला करते हुए गोलीबारी किया गया था। जिसमे प्रखंड प्रमुख बाल-बाल बचे थे। प्रखंड मुख्यालय पर लगातार घट रही घटनाओं को लेकर प्रखंड मुख्यालय सुर्खियों में है। प्रखंड मुख्यालय के सभी कर्मी दहशत में है, और अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है।
प्रखंड कर्मियों ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय पर लगातार मारपीट की घटनाएं घट रही है। लेकिन जिला के वरीय पदाधिकारी के द्वारा कोई भी उचित कदम नही उठाया जा रहा है। इस संबंध में जब बीडीओ अमित प्रताप सिंह से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया गया कि प्रखंड कार्यालय में हुई घटना की सारी बरदातें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषी लोगों पर उचित कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। चाहे दोषी लोग कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा।