Bakwas News

शिक्षक दिवस पर संत एस एन ग्लोबल स्कूल में की गई शिक्षकों की पूजा

बिक्रमगंज शहर के संत एस एन ग्लोबल स्कूल में शिक्षकों की पूजा-अर्चना के साथ शिक्षक दिवस कार्यक्रम का श्रीगणेश हुआ। विद्यालय के निदेशक प्रकाश आनन्द और प्राचार्या सुखविंदर कौर ने सभी शिक्षकों की धूप-दीप,पुष्प से पूजा अर्चना की तथा सभी शिक्षकों को उपहार आदि देकर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ने शिक्षकों की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु का अर्थ होता है अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला।इस लिए कोई व्यक्ति लौकिक अर्थों में तभी गुरु हो सकता है जब वह ज्ञान के प्रकाश में खड़ा हो।

 

लौकिक अर्थों में गुरु शिक्षक है, जो पूर्ण समर्पण के साथ अपने पर आश्रित छात्र के मन मस्तिष्क को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित कर दे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को समर्पित के नृत्य-गीत और नाटक प्रस्तुत किए।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment