Bakwas News

सत्ता परिवर्तन नहीं व्यवस्था परिवर्तन पर हो बल-राजेंद्र ‌

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर इकाई बिक्रमगंज के तत्वाधान में बुधवार को नगर के सिकरिया बस्ती में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया।

 

बौद्धिककर्ता के रूप में उत्सव में उपस्थित दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांत कार्यवाह राजेंद्र ने विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उत्सव राष्ट्र जागरण का माध्यम है। समाज में समय-समय पर्व एवं उत्सव मनाने का प्रचलन है। इस तरह प्रत्येक वर्ग एवं समाज के लोग एकत्रित होते हैं और एक दूसरे को जानने का प्रयास करते हैं।

 

जिससे आप उसकी विसंगतियां दूर होती है और सौहार्द का रास्ता प्रशस्त होता है। इस दौरान उन्होंने 3 पी के कॉन्सेप्ट का वर्णन करते हुए बताया कि पानी, पेड़ और प्लास्टिक मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण विषय है। जिसमें पानी एवं पेड़ को संरक्षित करने तथा प्लास्टिक का प्रत्याग करने का सूत्र बताए। इसी तरह उन्होंने राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण की चर्चा करते हुए बताया कि 5 लाख 35 हजार गांव से ग्रामीणों द्वारा निधि समर्पण किया गया। यह व्यवस्था परिवर्तन का उदाहरण है।

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन पर विश्वास करता है। जिसके अंतर्गत भारत सुपर पावर नहीं विश्व गुरु के राह पर चल पड़ा है। जिसमें संपूर्ण विश्व की भलाई हमारा उद्देश्य है।

 

कार्यक्रम में नगर सहित जिला के कई अधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित हुए। कार्यक्रम का समापन भागवत ध्वज एवं वृक्ष को स्वयंसेवकों ने रक्षा सूत्र बांधकर किया।

Leave a Comment