Bakwas News

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल किया शहीदों को नमन

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोमवार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रितेश राज के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को नमन किया। यात्रा शहर के तेंदुनी में स्थित काली मंदिर के प्रांगण से चलकर भारत माता कि जय, वंदे मातरम, वीर शहीद अमर रहे का नारा लगाते हुए शहर के सभी पदों का भ्रमण करते हुए पुराना प्रखंड कार्यालय बिक्रमगंज पहुंच शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया।

 

इस मौके पर रितेश राज ने कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हर घर पर 13 अगस्त से हीं तिरंगा झंडा लगाया गया है। उन्होंने ने बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर पूरे देश में दो बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से उस कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम में दिवाकर द्विवेदी, सुनील सिंह, गौतम तिवारी, संजय तिवारी, धनंजय सिंह सहित कई लोग शामिल थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment