Bakwas News

आजादी की अमृत महोत्सव समारोह के अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश” का कार्यक्रम का आयोजन

बिक्रमगंज प्रखंड के घुसियां कला गांव में रविवार को वीर शहीद खुर्शीद खान के घर की मिट्टी को वंदन करते हुए अमृत कलश में रहकर ग्रामीण सामूहिक रूप से पंचप्राण शपथ लिए। उनके घर के परिजनों को अंग वस्त्र तिरंगा पट्टा एवं फूल का माला से सम्मानित किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाला गया।

 

सभी भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर शहीद खुर्शीद खान अमर रहे, वीर भगत सिंह अमर रहे नारा लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किये।

 

यात्रा का नेतृत्व कर रहे भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह काराकाट लोकसभा के संयोजक नवीन चंद्र साह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रग रग में राष्ट्रभक्ति भर दी।

 

भारत भूमि अखंड हो, रहे सुरक्षित देश, युग युग तक यही अमर संदेश। देश भक्ति पावन पावन सरीला पानी अमृत समान है। नहा लिया जिसने इस जल में उसी का जीवन महान है। अमरों की जननी तुमको शत-शत बार प्रणाम। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने का आवाहन किया गया।

 

आज के कार्यक्रम में सर्वश्री रमेश चौहान, नेत्री मालती कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, वार्ड सदस्य बहादुर पासवान, डॉ राजबली सिंह, रामाश्रय पासवान, कांति देवी, सुकुमारी देवी, धर्मशिला देवी, मीरा, संजय, संतोष, डॉ अरुण, रामनाथ साह, पीतांबर प्रसाद गुप्ता, इंद्रदेव चौधरी आदि उपस्थिति थे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment