Bakwas News

नगर परिषद बिक्रमगंज के धारूपुर के बधार में पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव

नगर परिषद बिक्रमगंज के वार्ड संख्या 19 धारूपुर के दक्षिण बधार में मोहल्ले वासियों ने सोमवार की सुबह पेड़ से लटका एक नाबालिग का शव बरामद किया। लोगों ने इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को पेड़ से नीचे उतारा।

 

शव की पहचान धारूपुर निवासी हरेराम राजवार के 14 वर्षीय पुत्र छोटू राजवार के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि नाबालिग के परिवार के लोगों ने बताया कि घर में एक दिन पूर्व आपस में झगड़ा हुई थी। जिसको लेकर छोटू ने खुदकुशी की है। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा दिया गया है। मामला संदिग्ध है, पुलिस हर स्तर से इसकी जांच कर रही है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment