Bakwas News

नगर परिषद बिक्रमगंज आम चुनाव में नामांकन के आठवें दिन 46 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

बिक्रमगंज नगर परिषद चुनाव को लेकर अनुमंडलीय कार्यालय परिसर में मंगलवार को 46 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा । जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार पाल ने बताया कि मंगलवार को नप चुनाव को लेकर मुख्य पार्षद पद हेतु 13, उप मुख्य पार्षद पद हेतु 7 और पार्षद पद हेतु 26 यानी कुल मिलाकर 46 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया । श्री पाल ने बताया कि कुल अभी तक मुख्य पार्षद पद के लिए 31, उपमुख्य पार्षद पद के लिए 16 और पार्षद पद के लिए 105 प्रत्याशियों ने एनआर कटवाया है ।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment