Bakwas News

नोनहर में बिहार और यूपी के बीच हुआ चैता का महामुकाबला

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के नोनहर में दो गोला चैता महामुकाबला का आयोजन कुशवाहा युवा क्लब के तत्वावधान में किया गया। जिसका उद्घाटन काराकाट विधायक अरूण कुमार सिंह ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम का संचालन प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष मो अयूब खान ने किया। चैता गायन मुकाबला बक्सर के बुढ़ा व्यास और उत्तर प्रदेश के बलिया के अजीत चंचल व्यास के टीम के बीच हुआ।

 

आयोजक मंडल के सदस्यों ने कार्यक्रम के पूर्व सभी अतिथियों और कलाकारों को फुलों का माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक मंडल के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज पूरा देश बेरोजगारी, महंगाई से गुजर रहा है। पूरे देश पर खतरा है। इससे निपटने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। जिस तरह से दो गोला चैता गायन कार्यक्रम में युवाओं ने एकता दिखाई है, उसी तरह की एकता देश के ऊपर बढ़ते इस खतरे से निपटने के लिए दिखानी होगी। उन्होंने ने नोनहर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले मुखिया प्रतिनिधि मिक्की राज मेहता को फुलों का माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ हीं आयोजक मंडल के सबसे सक्रिय सदस्य अमन कुशवाहा को भी फुलों का माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। दोनों न्यासों ने एक से बढ़कर एक चैता गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरी रात चले इस महामुकाबले में दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।

 

मौके पर नगर परिषद बिक्रमगंज के सभापति गुप्तेश्वर प्रसाद, डा नागेंद्र जा महिला कालेज के प्राचार्य डाॅ अमरेन्द्र मिश्र, अधिवक्ता परमानंद सिंह, प्रो रामचन्द्र नट्ट, प्रो सुरेंद्र सिंह, बबलु कुशवाहा, भोला यादव, रिंकू कुशवाहा, डा राहुल सिंह, डा जनार्दन सिंह, पूर्व जिला पार्षद मनोज सिंह, मिथिलेश मिश्र, सहित काफी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment