Bakwas News

अनुमंडल में शिक्षा की अलख जगाने वाले व्यक्तित्व थे राजबहादुर सिंह – जवाहर सिंह

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चन्द्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट 

वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय धारूपुर में महाविद्यालय के संस्थापक सचिव स्व० राज बहादुर सिंह की 19वीं पुण्यतिथि जिले के गणमान्य लोगों के बीच धूमधाम से मनाई गई। महाविद्यालय में संपूर्ण सुंदर कांड का पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही जरूरत मंद लोगों को कंबल एवं अन्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर स्वo राजबहादुर सिंह के पुत्र, बिक्रमगंज नगर परिषद् के पहले अध्यक्ष तथा व्यापार मंडल के चेयरमैन एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो०सिद्धनाथ सिंह उर्फ जवाहर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सिंह को बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में उच्च शिक्षा की अलख जगाने वाले व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है। उन्होंने वीर कुंवर सिंह डिग्री महाविद्यालय एवं वीर कुंवर राज बहादुर सिंह इंटर महाविद्यालय की स्थापना क्रमशः 1978 एवं 1984 में कि, जो आज वित्त संपोषित महाविद्यालय हैं। महाविद्यालय के दानदाता सदस्य प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सिंह अद्भुत प्रतिभा एवं सरल स्वभाव के धनी व्यक्ति थे।

 

स्वo सिंह के पौत्र, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य एवं भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री डॉ मनीष रंजन ने कहा कि स्वर्गीय सिंह के जैसा व्यक्ति आज तक कोई हमारे अनुमंडल में दूसरा नहीं हुआ। ऐसे व्यक्ति सदियों में कभी पैदा होते हैं और ऐसा कार्य करके जाते हैं जिससे लोग उन्हें युग युगांतर तक याद रखते हैं। हम सभी आपकी 19वीं पुण्यतिथि पर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं और आपके द्वारा लगाए गए बगिया की सिंचाई आपके आशीर्वाद से अच्छे ढंग से कर रहे हैं। जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा आपका नाम रहेगा, आपको हम कभी भुला नहीं सकते।

 

इस समारोह में महाविद्यालय के सचिव लाल बिहारी सिंह, प्राचार्य प्रो सुरेंद्र कुमार सिंह, वार्ड पार्षद ललन चौरसिया, अध्यक्ष अजीत सिंह, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, महामंत्री रामाशंकर सिंह, दिनेश सिंह, प्रवक्ता भीम पांडेय, जितेन्द्र सिंह, अरूण सिंह, नगर परिषद् के पूर्व उपाध्यक्ष विकास सिंह उर्फ सरसठ सिंह, सरोज सिंह, प्रेमरंजन सिंह, चंदन सिंह, रिंकू सिंह, आशुतोष सिंह, अमृत, अनूप, गोलू,प्रो वीर बहादुर सिंह, प्रो उमाशंकर सिंह, प्रो अखिलेश सिंह, प्रो शिव कुमार सिंह, प्रो ज्ञान प्रकाश सिन्हा, प्रो विजय कुमार सिंह, प्रो ब्रज किशोर सिंह, प्रोअनिल सिंह, प्रो कुमार विवेक, प्रो दिनेश पाठक, प्रो बलवंत सिंह , प्रो दिनेश कुमार प्रो अजय यादव ,अभय कुमार सिंह ,बृजेश सिंह, अजय कुमार मिश्रा, राजेश्वर सिंह, रोहित कुमार तिवारी, मंटू कुमार चौधरी, रवि प्रकाश, विवेक कुमार, आलोक राम, श्याम बिहारी आदि सभी लोग उपस्थित थे।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment