Bakwas News

मेनू Close
Close

सात करोड़ की कोकीन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। बलरामपुर के जरवा स्थानीय थाने की पुलिस ने नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान सात करोड़ की कोकीन के साथ एक नेपाली महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से कोकीन से भरे 40 कैप्सूल बरामद किये गए हैं। कोकीन का कुल वजन 690 ग्राम है। यह कोकीन बलरामपुर के रास्ते देश के अन्य स्थानों पर पहुंचाया जाना था।एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि जरवा कोतवाली के उपनिरीक्षक राम कुमार वर्मा की टीम ने नेपाल सीमा क्षेत्र के निकट गश्त करते हुए पियरा पहाड़ी नाले के किनारे बैठी हुई एक संदिग्ध नेपाली महिला से पूछताछ की।

 

महिला ने बताया कि वह वाहन का इंतजार कर रही है। महिला के पास एक बैग था। संदेह होने पर बैग की तलाशी ली गई। बैग के अंदर 40 कैप्सूलों में भरी 690 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। कोकीन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 7 करोड़ बताई जा रही है। महिला की पहचान दिल कुमारी विश्वकर्मा उर्फ विमला निवासी गुरंगनाका गांव पालिका बेला थाना गढ़वा जनपद डांग राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment