Bakwas News

राशन वितरण दुकान के संचालक की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी, ईलाज के दौरान मौत

बाइक सवार अपराधियों ने राशन वितरण दुकान के संचालक को गोली मार कर हत्या कर दी। अपराधियों ने डीलर को गोली मारने के बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गये। घटना मसौढ़ी के पटना-गया मुख्य सड़क स्टेट हाइवे-1 के धनरूआ थाना स्थित बीर बाजार की है। 55 वर्षीय अधेड़ जन वितरण प्रणाली विक्रेता खुबल यादव को बाइक से आये दो अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर स्थिति में लोगों ने पटना के एक निजी नर्सिंग में उपचार के भर्ती कराया। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment