शनिवार को तरारी प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार जिज्ञासु ने व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे मदन तिवारी को प्रमाण पत्र देकर अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। अध्यक्ष मदन तिवारी सहित 10 कार्यकारिणी सदस्य प्रमाण पत्र पाकर उत्साहित हो उठे और मंदिर पहुंच मत्था टेका।

व्यापार मंडल अध्यक्ष मदन तिवारी ने प्रमाण पत्र मिलने के बाद किसानों और समर्थकों का आभार जताते हुये कहा कि किसानों की सभी समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर निदान किया जाएगा। तरारी प्रखंड अंतर्गत कोई भी पंचायत हो विकास का आधार हमारे किसान भाई ही है।
बता दे कि व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिये 22 और 23 अगस्त को नामांकन भरे जाने थे लेकिन दोनो दिन और किसी अन्य अभ्यर्थी ने अध्यक्ष पद के लिये नामांकन नहीं भरा। जबकि मदन तिवारी 10 कार्यकारिणी सदस्यों के साथ 22 अगस्त को नामांकन भर दिये थे। ऐसे में किसी अन्य अभ्यर्थी के चुनाव मैदान में न होने की वजह से निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।