Bakwas News

मेनू Close
Close

दोस्ती से इंकार करने पर एक मुस्लिम आशिक ने 16 वर्षीय स्कूली छात्रा को मारी गोली

झारखंड के दुमका में अंकिता की हत्या को लेकर उपजे आक्रोश के बीच दिल्ली में भी इसी तरह की वारदात सामने आई है। यहां संगम विहार इलाके में एकतरफा प्यार में अमानत अली नाम के एक शख्स ने 11वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को गोली मार दी। गनीमत है कि उसकी जान बच गई है। मामला 25 अगस्त का है। पुलिस ने अब अरमान अली को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में दौरान उसके साथ रहे पवन और बॉबी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया है कि हत्या की कोशिश में 16 साल की लड़की को गोली मारकर भागे अरमान अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। 19 साल का अरमान मूल रूप से मेरठ के मवाना का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी लड़की से दोस्ती हुई थी। लेकिन कुछ समय पहले उसने बातचीत बंद कर दी, जिससे वह गुस्से में था और उसकी हत्या कर देना चाहता था। उसने घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथ बॉबी और पवन को साथ लिया था।

संगम विहार इलाके में एकतरफा प्यार में अमानत अली ने अपने ही मोहल्ले में रहने वाली एक 11वीं कक्षा की छात्रा को गोली मार दी। वारदात के समय पीड़ित छात्रा अपने स्कूल से घर लौट रही थी। आरोपी ने छात्रा को पीछे से गोली मारी और फरार हो गया। छात्रा के कंधे से नीचे और पीठ से ऊपर लगी है। छात्रा को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का यह भी आरोप है कि अली छात्रा को पिछले एक साल से परेशान कर रहा था। वह स्कूल आते-जाते पीछा करता था।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment