Bakwas News

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री ने किया दौरा, पदाधिकारियों को दिए कई आवश्यक दिशा – निर्देश

गाजीपुर। विधानसभा क्षेत्र के करंडा में बाढ़ प्रभावित गांवों का सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने लखचंनपुर सोल्हनपुर से नाव द्वारा गंगा नदी में दो नावों पर सवार होकर गद्दोगाड़ा, महबलपुर से तुलसीपुर, शिवपूजन बाबा धाम तक निरीक्षण कर कटान और बाढ़ से प्रभावित लोगों की क्षतिग्रस्त फसलों एव गांवों का अवलोकन किया, तथा शिवपुजन बाबा धाम पर बाढ पीडितों की समस्याओं को सूना तथा उपस्थित ग्रामीणो से सलाह ली।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोग सदभाव के साथ सदैव एक दूसरे की मदद के लिए तैयार एवं तत्पर रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता के साथ विशेष ध्यान रखें। घर का बना ताज़ा भोजन ही खाएं और बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखें। उन्होंने बाढ़ कटान से बचने के लिए स्थानीय लोगों से सुझाव भी मांगा। कटान रोकने के लिए.कहा कि सरकार द्वारा कटान को नयी तकनीकी से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि अभी दो तीन दिनों तक बाढ़ का पानी बढ़ेग। इसलिए सतर्क और बचकर रहने की जरूरत है। बच्चों की सख्त चौकसी कर उन्हें बाढ़ के पानी में जाने से रोका जाए। यह अभिभावकों की बड़ी जिम्मेदारी है। मंत्री ने कहा कि आपकी सारी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने समस्याओं से अवगत होने के लिए ही यहां भेजा है।

इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बौत्रे, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी विरा अरुण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी हरगोविन्द सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, तहसीलदार सदर, अधिशासी अभियंता देवकली पंम्प नहर कैनाल, अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, जिलाध्यक्ष भाजपा भानुप्रताप सिंह, ओमप्रकाश राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, आनन्द सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment