Bakwas News

एसपी ने दी जानकारी – भोजपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों के 59 अपराधियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

अपराधियों के ऊपर नकेल कसने के लिए बिहार पुलिस फिर से एक्शन में दिख रही है। भोजपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराधियों को पकड़ने के लिए हुई अलग अलग जगहों पर छापेमारी में 59 वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से ज्यादातर चोरी, हत्या और शराब कांड के मामलों से संबंधित हैं। छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने 162 लीटर अवैध महुआ शराब भी बरामद की है।

एसपी संजय कुमार सिंह ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कई स्थानों पर प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी जिसमें 59 वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि 300 लीटर महुआ पास को विनष्ट किया गया है। वहीं 162 लीटर अवैध महुआ शराब को  बरामद भी किया गया है।

एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि नवादा थाने से हत्या के तीन अपराधियों को जेल भेज दिया गया है। टेलीफोन का तार चोरी करने वाले जवाहर टोला निवासी नवमी कुमार को गिरफ्तारर किया गया है। नवमी कुमार के पास से 4 किलो तांबे का तार बरामद किया गया है। वहीं गड़हनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की तहत आरोपी बराप निवासी अरुण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment