Bakwas News

अपराधियों का मचा तांडव : भोजपुर में दो वृद्ध लोगों का हाथ – पैर बाँध किया हत्या

बिहार में वारदातों का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भोजपुर जिले से डबल मर्डर का मामला सामने आया है। सहार थाना इलाके के एक गांव में एक बुजुर्ग दंपती का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। संपत्ति के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। वारदात का खुलासा शुक्रवार सुबह हुआ। पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक यह वारदात भोजपुर जिले के सहार थाना इलाके के एकवारी गांव में हुई। यहां रहने वाले विश्वनाथ राय और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनकी उम्र 80 से 85 साल के बीच थी। दोनों के हाथ-पैर और मुंह को रस्सी से बांध दिया गया और फिर गला दबाकर उनकी जान ले ली गई। दोनों की कोई संतान नहीं थी। आशंका है कि प्रॉपर्टी के चलते उनका मर्डर किया गया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment