Bakwas News

अज्ञात हमलावरों ने किया एक युवक की हत्या

गाज़ीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव के पास स्थित सावित्री बालिका इंटर कॉलेज के पीछे गुरुवार की देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल हत्या के कारण का पता नही चल सका है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।
करंडा थाना क्षेत्र के नारी पचदेवरा गांव निवासी सत्यम (24) नंदगंज बाजार में किराये के मकान में रहता था। देर रात बरहपुर गांव के ग्रामीण घर जा रहे थे। राहगीर और ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे, तो एक युवक खून से लथपथ मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जानकारी परिजन को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment