Bakwas News

गाजीपुर : उपचुनाव में 2598 मतों से विजयी हुए भाजपा प्रत्याशी शैलेश कुमार

जिला पंचायत सदस्य करंडा द्वितीय (आंशिक करंडा एवं आंशिक देवकली) के उपचुनाव के शुक्रवार को हुई, जहां मतगणना मे भाजपा उम्मीदवार शैलेश कुमार राम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के अरुण कुमार को मुकाबले में 2598 मतों से पराजित कर दिया। शैलेश कुमार राम 7250 मत पाकर जहाँ विजयी रहे। वहीं सपा प्रत्याशी को कुल 4652 मतो से संतोष करना पड़ा है। बसपा समर्थित प्रत्याशी रविकुमार को 1262 व निर्दल प्रत्याशी सन्तोष कुमार को 109 मत मिले। कुल 13547 पड़े मतो मे वैध मत 13273 व 274 मत अवैध रहे।

मतों की गिनती सुबह आठ बजे प्रारम्भ हुई। करंडा ब्लाक की मतगणना राममूरत महिला महाविद्यालय बड़सरा में हुई। जहाँ चार राउंड की मतगणना के लिये 14 टेबल बनाये गये थे। जबकि देवकली ब्लाक की मतगणना तीन राउंड में संपन्न हुई। सैदपुर विधायक अंकित भारती के विधायक बनने से रिक्त हुई सीट को भाजपा ने अपने पाले मे कर लिया है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment