Bakwas News

गया और जहानाबाद में 10 अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे डाक कर्मी

प्रधान डाकघर परिसर में  डाक कर्मियों की आमसभा हुई। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित सभा में गया और जहानाबाद के कर्मियों ने हिस्सा लिया। इसमें मांगों को लेकर 10 अगस्त को हड़ताल पर रहने का निर्णय किया गया। सभा को संबोधित करते हुए संघ के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की संस्थाओं को जबरन निजीकरण किया जा रहा है। मजदूर, कर्मचारी और श्रम कानूनों में श्रमिकों के विरुद्ध कठोर फैसले ला रहे हैं। इन्हीं के विरुद्ध में डाककर्मियों में जबर्दस्त आक्रोश है। केंद्र सरकार की विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 अगस्त को राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी। केंद्रीय डाक महासंघों के आह्वान पर होने वाली हड़ताल में गया, जहानाबाद व शेरघाटी के सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहेंगे। हड़ताल के बाद भविष्य में जोरदार एकजुटता के साथ संघर्ष किया जाएगा।

सभा की अध्यक्षता ग्रुप-तृतीय के प्रमंडलीय अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद ने की। सभा को रामानंद सिंह, श्याम किशोर प्रसाद, सूज कुमार, नीरज, लालजी, अर्जुन राम, राजीव कुमार, नंद कुमार सिन्हा, अहिश कुमार, उपेंद्र कुमार वर्मा, केके विद्यार्थी, भुवनेश्वर यादव, सतीश कुमार आदि ने संबोधित किया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

1 thought on “गया और जहानाबाद में 10 अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे डाक कर्मी”

Leave a Comment