समाज के लिए किए अच्छे कार्यों से लोग मृत्यु के बाद भी याद किए जाते हैं

SHARE:

तैल्य चित्र पर मौन सभा आयोजित कर सैकड़ो लोगों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

ANJANI KUMAR

अरवल
सोहसा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष एवं समाजसेवी मनीष कुमार की माता स्वर्गीय चिंता देवी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा ने स्वर्गीय चिंता देवी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए मौके पर सुधीर शर्मा ने कहा कि समाज में किए गए अच्छे कार्यों के कारण व्यक्ति संसार से चले जाने के बाद भी लोगों के बीच हमेशा याद किया जाता है. जीवन और मृत्यु एक शाश्वत सत्य है. मनुष्य का जन्म और मृत्यु प्रकृति के निर्धारित नियमों के अनुसार होता है, लेकिन अपने जीवनकाल में समाज के लिए किए गए कार्य व्यक्ति को लोगों की स्मृतियों में हमेशा जीवित रखते हैं.
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चिंता देवी एक महिला होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती थीं. उन्होंने समाज की महिलाओं के उत्थान और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयास किया.उनका सरल व्यवहार और समाज के प्रति समर्पण लोगों के लिए प्रेरणादायी रहा.
इस अवसर पर स्थानीय विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय चिंता देवी में समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की जो भावना थी, वह अनुकरणीय है. वह समाज के सभी वर्गों के लोगों के प्रति सम्मान का भाव रखती थीं और जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ी रहती थीं. उनके सामाजिक सरोकार और व्यवहार को लंबे समय तक याद किया जाएगा.
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय चिंता देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें