सवजपुरा गांव में पुलिस की छापेमारी, 27 लीटर विदेशी शराब बरामद

SHARE:

 

अंजनी कुमार

अरवल

कलेर प्रखण्ड के  मेंहंदिया थाना क्षेत्र के सवजपुरा गांव में पुलिस ने विभागीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक घर से करीब 27 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि, छापेमारी के दौरान कथित शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा.
बताया जाता है कि मेहंदिया थाना पुलिस को विभागीय स्तर से सूचना मिली थी कि सवजपुरा गांव में एक घर के अंदर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए चिन्हित घर पर छापेमारी की. पुलिस टीम के पहुंचते ही घर में मौजूद कारोबारी वहां से भाग निकला. इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली, जहां से विदेशी शराब बरामद की गई.
थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि बरामद शराब के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. फरार कारोबारी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी तथा इसे थाना क्षेत्र के किस इलाके में खपाने की तैयारी थी. शराब के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए शराब के अवैध भंडारण और आपूर्ति को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. पर्व के दौरान शराब की मांग बढ़ने की आशंका को देखते हुए कारोबारी पहले से ही शराब का भंडारण करने का प्रयास कर सकते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए मेहंदिया थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में सूचना संकलन के साथ-साथ संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार को किसी भी स्थिति में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा. अवैध शराब के भंडारण, बिक्री और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें