बेहतर कृषि कार्यों के लिए क्षेत्र में राजीव शर्मा का है एक अलग पहचान, जैविक खाद के माध्यम से करते हैं कषि कार्य।
अरवल
अरवल जिले के कलेर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत इस्माइलपुर कोयल के ग्राम नाथ खरसा के किसान राजीव कुमार शर्मा को धान की बेहतर उपज के लिए कृषि विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा। राजीव शर्मा ने अपने खेत में उन्नत तकनीक से धान की खेती कर अच्छी पैदावार हासिल की है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को उनके खेत का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने फसल की स्थिति को संतोषजनक बताया और कहा कि जिले के अन्य किसानों के लिए यह प्रेरणा का स्रोत है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बेहतर उपज और आधुनिक कृषि पद्धति अपनाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा सम्मान और अनुदान दिया जाता है। राजीव कुमार शर्मा को भी इस योजना के तहत सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को उन्नत बीज, जैविक खाद और सही समय पर सिंचाई के महत्व के बारे में जानकारी भी दी।







