*कृषि विज्ञान केंद्र अरवल में 17वीं वैज्ञानिकसलाहकार समिति की बैठक, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

SHARE:

 

ANJANI KUMAR

अरवल

कृषि विज्ञान केंद्र, लोदीपुर, अरवल में आज 17वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा गत वर्ष कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में किए गए कार्यों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रक्षेत्र प्रदर्शनों, बीज उत्पादन, प्रौद्योगिकी प्रसार तथा किसानों तक नवीन कृषि तकनीकों के हस्तांतरण की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के सह निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. आर. एन. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, कृषि विभाग के प्रतिनिधि, उपनिदेशक कृषि अभियंत्रण, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, जीविका के जिला प्रबंधक अरवल सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अनीता कुमारी ने की। उन्होंने केंद्र की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि केंद्र द्वारा किसानों के खेतों पर ऑन फार्म ट्रायल, अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण, कृषक प्रशिक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं।

सह निदेशक डॉ. आर. एन. सिंह ने कहा कि बदलते जलवायु परिदृश्य में मोटे अनाजों की खेती, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण तकनीक एवं मूल्य संवर्धन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

बैठक में अनियमित मानसून एवं जलवायु परिवर्तन को देखते हुए मोटे अनाजों के प्रत्यक्षण, प्रसंस्करण, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, बागवानी एवं पशुपालन को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में विषय वस्तु विशेषज्ञ वैज्ञानिक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह डॉक्टर कविता डालमिया डॉक्टर रतन कुमार 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष बजेंद्र सिंह प्रगतिशील किसान धर्मेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें