सही पोषण-स्वस्थ परिवार के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं ने चलाया जागरूकता अभियान

SHARE:

 

गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

ANJANI KUMAR

अरवल

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत “सही पोषण-स्वस्थ परिवार” कार्यक्रम के तहत सेक्टर-6 के आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा पोषण मिशन की सफलता को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम इस्माइलपुर पंचायत के जमुहारी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित किया गया, जिसमें दर्जनों की संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं लाभार्थियों ने भाग लिया.

कार्यक्रम के दौरान पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें पोषक आहार लेने की सलाह दी गई, वहीं 6 माह पूरे कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन कराकर ऊपरी आहार की शुरुआत कराई गई.

इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका पिंकी कुमारी ने राष्ट्रीय पोषण मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पोषण मिशन का मुख्य लक्ष्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों और 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण की समस्या को समाप्त करना है.

उन्होंने कहा कि इस मिशन में आंगनबाड़ी सेविकाओं की भूमिका सबसे अहम है. सेविकाओं को चाहिए कि वे घर-घर जाकर लोगों को संतुलित आहार, स्तनपान, पूरक आहार, स्वच्छता और टीकाकरण के महत्व के बारे में बताएं। सही पोषण से ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है.

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें