प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों व कर्मियों ने पुष्प अर्पित कर किया स्वागत
ANJANI KUMAR
अरवल
संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मस्थली गोवर्धनपुर से अरवल जिला मुख्यालय के माध्यम से लाया गया पवित्र कलश कलेर प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। कलश के पहुंचने पर पूरे सम्मान के साथ प्रखंड क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय में श्रद्धालुओं एवं कर्मियों में उत्साह का माहौल रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी कलेर सुशील कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष ब्रजेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी मुकेश कुमार, विकास कुमार निराला, नीरज कुमार भाजपा ओबीसी प्रवक्ता रविरंजन ठाकुर समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी तथा विकास मित्र उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक कलश पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को याद किया गया। अधिकारियों एवं कर्मियों ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। कलश यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया।





