ANJANI KUMAR
ARWAL
अरवल जिले के कलेर प्रखंड के टेरी गांव में दो युवकों की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत के बाद शुक्रवार को विधायक मनोज कुमार गांव पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
बताया जाता है कि टेरी ग्राम गांव निवासी रंजीत कुमार एवं अभिषेक कुमार अपने कुछ साथियों के साथ बनारस स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पिछले कई दिनों से मृतकों के घर पर लोगों के पहुंचने और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने का सिलसिला जारी है।शुक्रवार को विधायक मनोज कुमार ने मृतकों के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में धैर्य ही सबसे बड़ा सहारा है। उन्होंने परिजनों से धैर्य रखने और ईश्वर की इच्छा को स्वीकार करने की अपील की। विधायक ने कहा कि उनकी ओर से जो भी संभव मदद होगी, वह जरूर करेंगे। साथ ही मृतकों के आश्रितों को सरकारी स्तर पर मिलने वाले मुआवजे एवं अन्य सहायता दिलाने के लिए भी प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर , सरपंच अमरेंद्र कुमार, रवि कुमार समेत दर्जनों की संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।





