माधव संस्कृत विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना संस्कृत दिवस जयतु संस्कृतम् जयतु भारतम से गूंजा परिसर

SHARE:

 

आशुतोष कुमार

अरवल

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड, पटना के निर्देशानुसार मंगलवार को माधव संस्कृत प्राथमिक-सह-मध्य विद्यालय, महरौली में संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने संस्कृत भाषा के प्रति अपनी प्रतिभा और रुचि का शानदार प्रदर्शन किया.समारोह के मुख्य अतिथि संस्कृत भाषा के संरक्षक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. एस. के. सुनील तथा विद्यालय के सचिव आचार्य श्री कौशलेन्द्र कुमार उपस्थित रहे. विद्यालय के प्राचार्य श्री त्रिपुरारी शर्मा ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने संस्कृत भाषा में भाषण, कविता पाठ एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक झांकियां भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहीं. वर्ग सप्तम की छात्राओं दिव्या कुमारी एवं हिमांशी कुमारी सहित कई विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर ‘जयतु संस्कृतम्, जयतु भारतम्’ के नारों से गूंज उठा.मौके पर शिक्षक राज कुमार, मृत्युंजय कुमार, अविनाश कुमार एवं विश्वनाथ कुमार ने संस्कृत भाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसके संरक्षण, संवर्धन एवं विकास की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए. वक्ताओं ने कहा कि संस्कृत केवल एक प्राचीन भाषा ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और ज्ञान-विज्ञान की समृद्ध विरासत की महत्वपूर्ण कड़ी है. नई पीढ़ी को संस्कृत से जोड़कर ही इस विरासत को आगे बढ़ाया जा सकता है.कार्यक्रम के अंत में श्री अविनाश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. समारोह में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन तथा प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया.

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें