अलग-अलग मामलों में पांच गिरफ्तार,
तरारी/सिकरहटा, भोजपुर : सिकरहटा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने वारंटी के मामलों में फतेहपुर निवासी बेनी पासी के पुत्र सुनील चौधरी और सिकरहटा कला निवासी स्व. टेंगर सिंह के पुत्र जग्या नन्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वहीं शराब सेवन के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। तरारी थाना पुलिस ने वारंटी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार लोगों में सेदहा निवासी गोनू पासवान के पुत्र मुकेश पासवान और सेदहा निवासी वीरेन्द्र चौधरी के पुत्र सुदर्शन चौधरी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि मुकेश पासवान के विरुद्ध माननीय न्यायालय आरा में वाद सं०-811/26 लंबित था। वहीं सुदर्शन चौधरी वारंटी के मामले में फरार चल रहे थे।दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।






