इस्माइलपुर पंचायत में पैक्स प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, धान अधिप्राप्ति की तैयारी पर चर्चा*

SHARE:

 

ANJANI KUMAR

अरवल

अरवल जिले के इस्माइलपुर पंचायत के पैक्स प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक पैक्स गोदाम नाथ खरसा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने की।

बैठक में प्रबंधक द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई, जिस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से संतुष्टि प्रदान की।

बैठक में मुख्य रूप से आगामी धान अधिप्राप्ति वर्ष 2026-27 की तैयारी पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के निर्देश पर इस बैठक का आयोजन किया गया था।

पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि समिति के पास 400 मीट्रिक टन और 200 मीट्रिक टन के दो-दो निजी गोदाम हैं, जो धान भंडारण के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष धान की अच्छी उपज की संभावना है और समिति किसानों से अधिक से अधिक धान अधिप्राप्ति के लिए तैयार है।

अध्यक्ष ने बताया कि समिति द्वारा नमी मापक यंत्र और इलेक्ट्रॉनिक तराजू का नवीकरण करा लिया गया है ताकि किसानों को धान की तौल और नमी की जांच में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बैठक में किसान निबंधन पर भी विचार किया गया। किसानों का समय पर निबंधन कराने और उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। सभी सदस्यों ने किसानों को जागरूक करने और अधिप्राप्ति कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने पर सहमति जताई।

बैठक में प्रबंध कार्यकारिणी के प्रबंधक दिलीप यादव भगवान रजक बैजनाथ राम विनोद शर्मा उर्मिला देवी कविता देवी विकास ओझा राधेश्याम यादव कांति देवी उपस्थित थे

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें