विजयादशमी पर सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का अरवल दौरा, पूजा पंडालों में लिया आशीर्वाद*

SHARE:

ANJANI KUMAR
बिहार केसरी पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह के जयंती समारोह पर पटना में आयोजित बापू सभागार के कार्यक्रम में चलने का लोगों से किया अपील

*अरवल*

विजयादशमी के अवसर पर भारत सरकार एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने अरवल जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया।

उन्होंने अरवल क्षेत्र के राजखरसा, लोदीपुर, उपाध्याय बिगहा ,चंदा, बेलसार, तेलपा, जयपुर, पहलेजा अरवल एवं मेहंदिया में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और सभी जिलेवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में सुख-शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

इस दौरान सांसद ने लोगों से पटना के बापू सभागार में आयोजित बिहार केसरी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह में भारी संख्या में पटना पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। उन्होंने बिहार के विकास में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने वर्तमान बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार देश में विकास के नाम पर पिछले पायदान पर पहुंचा हुआ है

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष अरवल के प्रतिनिधि सुधीर शर्मा, पूर्व मुखिया मनोज शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता नवनीत पांडे, पुनूस शर्मा, मनीष शर्मा, पूर्व मुखिया रामबचन शर्मा ,प्रभु यादव, मनोज यादव सहित सैकड़ों लोगों ने डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया।पूरे दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं और आम लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें