प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में अरवल की बेटियों ने लहराया परचम कबड्डी अंडर-19 में प्रथम

SHARE:

अरवल की बेटियों ने लहराया परचम, कबड्डी अंडर-19 में बना प्रथम स्थान*

ANJANI KUMAR

*अरवल।*

गयाजी में आयोजित प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में कबड्डी के अंडर-19 बालिका वर्ग में अरवल जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है।

अरवल की बालिका खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना एवं संघर्षशीलता का परिचय देते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया और जिले का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। इस सफलता को खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन तथा खेल के प्रति उनके समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

जिला प्रशासन अरवल एवं जिला खेल कार्यालय, अरवल की ओर से विजेता टीम की सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई हैं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की गई है कि वे आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित करेंगी।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें