सावन की अंतिम सोमवारी पर मधुश्रवां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारो श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी।

SHARE:

 

ANJANI KUMAR

अरवल
सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर सोमवार को प्रसिद्ध मधुश्रवा धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पूरा मधुश्रवा धाम हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा. सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर रात्रि के चौथे पहर से ही मधुश्रवा में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. जिले के लगभग सभी प्रखंडों के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे. श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद भगवान शिव पर दूध, बेलपत्र, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की. सुबह होते-होते मंदिर परिसर और सरोवर के आसपास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई.
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा. प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार, राजस्व पदाधिकारी रतन कुमार झा ,मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, सहित पुलिस बल के जवान सुबह से ही मधुश्रवा में कैंप किए हुए थे. अधिकारियों एवं पुलिस जवानों द्वारा मंदिर परिसर, सरोवर तथा आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी गई. भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन की टीम देर शाम तक मधुश्रवा में मौजूद रही.
सावन की अंतिम सोमवारी होने के कारण मधुश्रवा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में भगवान शिव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पहुंचे. कई श्रद्धालु पैदल तो कई वाहनों से मधुश्रवा पहुंचे. पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा.
श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मधुश्रवा के आसपास के बाजार और मुख्य मार्गों पर भी काफी चहल-पहल रही. प्रशासन की मुस्तैदी और पुलिस बल की तैनाती के कारण श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से पूजा-अर्चना की. देर शाम तक मधुश्रवा में श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा.

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें