विजन वर्ल्ड एकेडमी में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित तीन ग्रुपों की छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

SHARE:

 

अंजनी कुमार

अरवल

मेहंदिया स्थित विजन वर्ल्ड एकेडमी में सावन के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय की काफी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. छात्राओं ने अपने हाथों पर आकर्षक एवं रचनात्मक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
प्रतियोगिता के लिए विद्यालय की छात्राओं को ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी में बांटा गया था. तीनों ग्रुपों के लिए अलग-अलग थीम निर्धारित की गई थी, जिसके आधार पर छात्राओं ने मेहंदी की आकर्षक डिजाइन तैयार की. प्रतियोगिता के दौरान मेहंदी की सुंदरता, रचनात्मकता, डिजाइन, साफ-सफाई और थीम के अनुरूप प्रस्तुति के आधार पर छात्राओं का मूल्यांकन किया गया. तीनों ग्रुपों से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं का चयन किया गया.
प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में नर्सरी की शिक्षिका शालिनी कुमारी, एलकेजी की अनीता बेसरा,, यूकेजी की अर्चना एक्का कक्षा एक की शिक्षिका सोनी कुमारी शामिल थीं. निर्णायक मंडली ने छात्राओं द्वारा बनाई गई मेहंदी का बारीकी से अवलोकन करते हुए निर्धारित मानकों के आधार पर विजेताओं का चयन किया. विद्यालय के निदेशक अजीत कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्राओं में छिपी प्रतिभा को सामने लाना तथा उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है. पढ़ाई के साथ-साथ कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बच्चों की भागीदारी उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है.
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में तीनों ग्रुपों से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा. साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को विद्यालय की ओर से प्रोत्साहित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और अपनी कला को निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं.

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें