ANJANI KUMAR
ARWAL
अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव निवासी कलावती कुमारी पिता अरुण कुमार को पुलिस ने शनिवार को गोह थाना क्षेत्र के एक गांव से बरामद कर लिया। युवती के लापता होने के बाद से परिजन काफी परेशान थे। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे 164 के बयान के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, युवती के पिता अरुण राम ने बीते 3 अगस्त को कलेर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में उन्होंने बताया था कि उनकी पुत्री कलावती कुमारी और डेहरा गांव निवासी सुकुमार के बीच पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सुकुमार शादी की नीयत से उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद पुलिस युवती की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।
इसी क्रम में शनिवार को पुलिस ने युवती को गोह थाना क्षेत्र के एक गांव से बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस ने केवल युवती को बरामद किया है। युवती के न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज होने के बाद मामले की वास्तविक स्थिति और आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।कलेर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के बाद पुलिस लगातार युवती की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही थी। शनिवार को युवती को बरामद कर लिया गया है और उसका 164 के बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है।न्यायालय में युवती के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।युवती की बरामदगी से उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





