ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

SHARE:

 

ANJANI KUMAR

अरवल,

जिले में वाहन चालकों की दक्षता एवं ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचालित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक की व्यवस्थाओं का शनिवार को जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा अरवल अंचल अंतर्गत मौजा रामपुर वैना में निर्मित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का स्थलीय निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा टेस्टिंग ट्रैक के विभिन्न हिस्सों, परिसर की साफ-सफाई, पार्किंग क्षेत्र, भवन एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से ट्रैक के संचालन एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सुधार एवं अनुरक्षण कार्यों को लेकर निर्देश दिए।

निरीक्षण उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को विभागीय नियमानुसार आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने विशेष रूप से H Track को निर्धारित मानकों के अनुरूप दुरुस्त करने, मुख्य गेट के समीप पार्किंग एरिया में आवश्यक शेड का निर्माण कराने, परिसर में उगी घास एवं झाड़ियों की समुचित छंटाई एवं साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक की बाउंड्री के पीछे स्थित क्षेत्र को भी बाउंड्री के अंतर्गत लेने तथा गार्ड रूम में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्यूब लाइट लगाने एवं आवश्यक विद्युत कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक कार्यों को विभागीय नियमों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए, ताकि ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक की सुविधाएं बेहतर हों तथा आमजनों को ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने परिसर की साफ-सफाई एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने तथा ट्रैक की सभी व्यवस्थाओं को सुचारू एवं उपयोगी बनाए रखने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों को बेहतर एवं सुगम परिवहन संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत संरचनाओं के निरंतर निरीक्षण एवं आवश्यक सुधार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त श्री शैलेश कुमार, ओएसडी श्री ऋषिकेश तिवारी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती निकिता कुमारी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें