केजीएन मेडिकल एंड हॉस्पिटल को किया सील*

SHARE:

तरारी : केजीएन मेडिकल एंड हॉस्पिटल को किया

: जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत तरारी प्रखंड के फतेहपुर बाजार में संचालित केजीएन मेडिकल एंड हॉस्पिटल पर कार्रवाई किए जाने के बाद हड़कंप मच गया है।

एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभयकांत चौधरी के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को अस्पताल में छापेमारी कर अनियमितता और अवैध संचालन के आधार पर सील कर दिया था। कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आई कि संबंधित संचालकों के विरुद्ध पूर्व में भी प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर अस्पताल का संचालन जारी रखा गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की ओर से एक बार फिर संचालकों के विरुद्ध

*बिना वैध कागजात के चल रही क्लीनिक पर होगी कार्रवाई*

प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई, जिससे अवैध स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आम लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना वैध कागजात, मानक और पंजीकरण के चल रहे क्लीनिक, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी जांच केंद्रों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। एसडीओ ने चेतावनी दी है कि जो भी संचालक अवैध रूप से क्लीनिक या पैथोलॉजी चलाते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और प्रतिष्ठानों को सील किया जाएगा। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि वे इलाज के लिए केवल अधिकृत व पंजीकृत स्वास्थ्य केंद्रों की ही सेवाएं लें।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें